अंबाला रोड़ पर नुक्कड़ नाटक करते कलाकार
- फोटो : SAHARANPUR
नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया बेटी बचाव का संदेश
सहारनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को अंबाला रोड स्थित बस अड्डे पर आयोजित नुक्कड़ नाटक में बेटी बचाव का संदेश दिया गया। इसमें कलाकारों ने महिला सुरक्षा के लिए जारी मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी दी।
रंगयात्रा नाट्य एवं कला संस्थान की ओर से किए गए नुक्कड़ नाटक में रवि कर्णवाल, जुबेर अली, सचिन धीमान, गिन्नी गुप्ता, अदीबा और अजर ने भागेदारी की। नुक्कड़ नाटक का निर्देशन दिनेश तेजान ने किया। इस दौरान एआरटीओ आरपी मिश्रा, सतीश कुमार, आरपी सिंह, सुनील कुमार, शहजाद, चांदनी, आदि मौजूद रहे।