फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व शांति महायज्ञ अंतिम दिन किया ध्वजारोहण

विज्ञापन
चिलकाना में भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति स्थापित करते जैन समाज के लोग। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
विश्व शांति महायज्ञ अंतिम दिन किया ध्वजारोहण
विज्ञापन

चिलकाना। श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ जी की वेदी प्रतिष्ठा तथा विश्व शांति महायज्ञ के अंतिम दिन नवनिर्मित वेदी में भगवान को विराजमान कराया गया। साथ ही विश्व शांति होम हवन एवं ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
रविवार को श्री दिगंबर जैन मंदिर में विश्व शांति महायज्ञ के अंतिम दिन प्रमोद कुमार जैन, सौरभ कुमार जैन ने वेदी में भगवान श्री पार्श्वनाथ की मूर्ति को स्थापित किया। भगवान को छत्र मन्नु जैन ने चढ़ाया। याग मंडल संजय जैन द्वारा किया गया। वेदी में छोटी मूर्ति की स्थापना अंकुर जैन, राकेश कुमार जैन ने की। वेदी में चांदी का कमल सौरभ जैन द्वारा स्थापित किया गया। इससे पूर्व जंबूद्वीप हस्तिनापुर से आए प्रतिष्ठाचार्य पंडित नरेश कुमार जैन ने जिनाराधना अभिषेक पूजा तथा विश्व शांति होम हवन संपन्न कराया। शांति धारा जिनेंद्र कुमार जैन तथा महाआरती नितांत जैन, मोनिका जैन द्वारा की गई। धन कुबेर अनुपम जैन ने कार्यक्रम में धन वर्षा की। सकल जैन समाज द्वारा ध्वजारोहण के साथ ही दिन चलने वाले कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जैन समाज के अध्यक्ष राकेश कुमार जैन, तरसेम कुमार जैन, अभिनंदन जैन, प्रमोद जैन, सुधीर कुमार जैन, बिजेंद्र कुमार जैन, देवेंद्र जैन, अनिल जैन, अनुज जैन, चिराग जैन, श्रेयांश कुमार जैन, पवन कुमार जैन आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें