सहारनपुर के देवबंद में विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम में सबसे बड़ी कक्षा दौर-ए-हदीस के अलावा कंप्यूटर, अंग्रेजी समेत कई कक्षाओं का रविवार को रिजल्ट घोषित किया गया। जिसमें 1811 छात्र उत्तीर्ण रहे। जबकि सर्वाधिक अंक प्राप्त कर 21 छात्रों ने स्थान प्राप्त किया।
सबसे बड़ी कक्षा दौर-ए-हदीस में 1547 छात्र उत्तीर्ण हुए। जिनमें मेघालय के अहसान-उल-हक 92.25 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, आजमगढ़ के आजिब अशरफ व सिक्किम के उबैदुल्लाह असद 91.75 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व बिजनौर के मो. उसामा 91 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे।
तकमीले इफ्ता में 46 छात्र उत्तीर्ण हुए। इसमें अलीगढ़ के शोएब 93.71 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, महाराष्ट्र के मो. उस्मान 92.57 अंक लेकर द्वितीय व धनबाद के आकिल 91.57 फीसदी अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। तकमीले अदब में 59 छात्र कामयाब हुए।
जिसमें देवबंद के जकवान 96.50 फीसदी अंक लेकर प्रथम, बनारस के मो. अनस 94.67 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय, देवबंद के मो. सफवान 94.33 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। तकमीले उलूम में 51 छात्र उत्तीर्ण हुए।
इसमें मुजफ्फरनगर के मो. खालिद 97.67 फीसदी अंक लेकर प्रथम, बिजनौर के मो. जैद 91 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व बिजनौर के अबुल फजल 90.50 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। तकमीले तफसीर में 47 छात्र पास हुए।
इसमें सहारनपुर के मो. अनस 95 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, खगरिया बिहार के मो. हसनैन 92.50 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व बांका बिहार के अफजल शाइब 91.50 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। अंग्रेजी प्रथम वर्ष में 17 छात्र उत्तीर्ण हुए।
इसमें कश्मीर के इरफान रशीद आरिफ 90.20 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, दरभंगा बिहार के रजाउल्लाह 88.60 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व सीतामढ़ी के बख्तियार 87.80 फीसदी अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे।
अंग्रेजी द्वितीय वर्ष में 19 छात्र पास हुए। इसमें मध्य प्रदेश के मो. आदिल 96 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, दिल्ली के अब्दुर्रहमान 89.67 फीसदी अंक लेकर द्वितीय, अररिया बिहार के साहिल 88.33 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे।
कंप्यूटर विभाग के 22 छात्र उत्तीर्ण हुए। इनमें आजमगढ़ के मो. बिलाल व मो. कलीम 95.33 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, खगरिया के मो. हमजा 93.33 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व अररिया बिहार के मो. आसिफ 93 फीसदी अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे।