फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तैयारी के साथ मारा छापा, फिर क्यों लौटी

Sun, 28 Jan 2018 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस का घेराव करते कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में चोरी के वाहन काटने की सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने रविवार को ढोलीखाल क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान कार्रवाई का विरोध करते हुए क्षेत्र के कारोबारियों ने हंगामा कर पुलिस टीम का घेराव किया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पुलिस बेवजह परेशान कर रही है। विरोध के बीच पुलिस नियमानुसार वाहन काटने की चेतावनी देकर लौट गई। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि रविवार की सुबह सूचना मिली कि ढोलीखाल में बिना परमिशन के वाहन काटे जा रहे हैं।

चौकी इंचार्ज सुदेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज ने कारोबारियों से वाहनों के कागजात दिखाने के लिए कहा। मगर, कारोबारियों ने कागजात दिखाने के बजाए हंगामा करना शुरू कर दिया और पुलिस टीम का घेराव किया।
विज्ञापन


मौके पर भारी संख्या में कारोबारी एकत्र हो गए। सूचना पर कोतवाली मंडी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ कारोबारी वाहनों के कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने चेतावनी दी कि नियमों के अनुसार ही वाहन काटे जाएंगे।

कारोबारियों को काटने वाले वाहनों के नंबर रजिस्टर में दर्ज करने होंगे और पुलिस को सूचना देनी होगी। इसके बाद पुलिस टीम वापस लौट गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि बिना परमिशन के वाहन नहीं काटने दिए जाएंगे। कारोबारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस बेवजह परेशान कर रही है।

अवैध वाहनों के कटान का गढ़ बना ढोलीखाल
ढोलीखाल अवैध वाहनों के कटान कमेला बन गया है। पुलिस पहले भी कई बार छापा मारकर चोरी के वाहन बरामद कर चुकी है। स्थानीय पुलिस के अलावा अन्य जनपदों पुलिस ने भी कार्रवाई की है। इसके बावजूद अवैध रूप से वाहन काटे जाने के मामले सामने आते रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि बेहट रोड, चिलकाना रोड, चकराता मार्ग और शाहमदार में भी बिना लिखा-पढ़ी के वाहन काट दिए जाते हैं।

आधा घंटे में पुर्जा-पुर्जा हो जाते हैं वाहन
शहर में चल रहे वाहनों के कमेला में आधा घंटे के अंदर वाहन पुर्जों में बदल जाते हैं। सूत्रों की माने तो रोजाना सैकड़ों वाहनों को ठिकाने लगाया जा रहा है। मगर, यह वाहन कहां से आते हैं, इसकी जानकारी कभी पुलिस को नहीं दी जाती है। इससे साफ है कि यहां पर वाहनों को अवैध रूप से काटा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें