फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दारुल उलूम ने ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि बढ़ाई, 19 तक कर सकेंगे

Tue, 17 Mar 2026 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब छात्र 19 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

दारुल उलूम प्रबंधतंत्र ने प्रवेश पाने के इच्छुक देश-विदेश के छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन फार्म भरे जाने की प्रक्रिया को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया है। संस्था के कार्यवाहक मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी की ओर से जारी लान में बताया गया कि पहले प्रवेश के लिए फार्म जमा करने की तिथि 16 मार्च रखी गई थी। जिसे बढ़ाकर 19 मार्च कर दिया गया है। ताकि अधिक से अधिक छात्र प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भर सकें। बता दें, कि दारुल उलूम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की व्यवस्था पहली बार शुरु की गई है। इससे पूर्व देश के कोने कोने से छात्र रमजान माह में ही देवबंद पहुंचकर फार्म भरते थे और ईद के बाद होने वाली प्रवेश परीक्षा का इंतजार करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें