फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने टीटीई के साथ की गाली-गलौज, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में टिकट दिखाने को कहने पर दरोगा ने टीटीई के साथ गाली-गलौज कर दी। किसी यात्री ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। हालांकि, इस मामले में टीटीई की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन

वीडियो रविवार रात का बताया जा रहा है। धनबाद से चलकर पंजाब के फिरोजपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में रामपुर और मुरादाबाद के बीच यह घटना हुई। शाहजहांपुर से सहारनपुर तक टीटीई संजीव कुमार की ड्यूटी थी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वर्दी पहने सहारनपुर जीआरपी थाने के दरोगा ट्रेन में सीट पर बैठे हैं। इसी बीच टीटीई टिकट चेक करने पहुंचे तो टिकट मांगने पर दरोगा ने गाली गलौज कर दी। करीब सात मिनट के वीडियो में बार-बार टीटीई को दरोगा धमकाता भी है। इसके बाद दरोगा ने अपनी ड्यूटी और ट्रेन में यात्रा करने का कार्ड दिखाया। इसी बीच एक यात्री ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत भी कराया। हालांकि, टीटीई ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उतरकर इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।
उधर, दरोगा का कहना है कि टीटीई ने पहले उनके साथ अभद्रता की थी, जिसे वायरल वीडियो में काट दिया गया है। जीआरपी इंस्पेक्टर राशिद अली का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें