फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर नीचे गिरने से रजापुर में बीस दिन से छाया है अंधेरा

विज्ञापन
गांव राजापुर नौगांवा में बारिश में नीचे गिरा ट्रांसफार्मर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर नीचे गिरने से रजापुर में 20 दिन से अंधेरा
विज्ञापन

शाकंभरी (सहारनपुर) विद्युत उपकेंद्र बेहट से जुड़े नौगांवा ग्राम समूह के गांव रजापुर में पिछले 20 दिनों से अंधेरा छाया है। इस गांव का ट्रांसफार्मर बारिश में नीचे गिर गया था, जिसके बाद इसे बदला नहीं जा सका है।
नौगांवा ग्राम समूह के मजरे रजापुर की विद्युत आपूर्ति बेहट बिजलीघर से होती है। इस गांव की आपूर्ति के लिए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इस ट्रांसफार्मर पर 250 कनेक्शन हैं। यह पहले से ही ओवरलोड चल रहा था। लगभग 20 दिन पूर्व आई तेज बारिश में यह नीचे गिर गया। इसके बाद से गांव की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली संचालित सभी उपकरण टीवी, पंखे, फ्रिज, कूलर आदि सब बंद पड़े हुए है। दिन ढलते ही पूरा गांव अंधेर में डूब जाता है। ग्रामीणों को मोबाइल तक चार्ज करने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। ग्रामीण अनीश मालिक, शहजाद प्रधान, कामिल मालिक, शौकीन और आकिल आदि का कहना है कि जेई, एसडीओ से लेकर अधिशासी अभियंता को लिखित एवं मौखिक शिकायत करने के बावजूद ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बेहट उपकेंद्र के जेई संतोष कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर के नीचे गिरने पर स्टीमेट बना कर भेजा गया है कि इसकी क्षमता बढ़ा कर 250 केवीए की जाए। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर रखकर विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें