फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला

Thu, 18 Aug 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते दलित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहटके  उसंड प्रकरण में पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को दलित समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया और शाकंभरी तिराहे पर पुतला फूंका।
विज्ञापन


इसके बाद भीड़ नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंची। सीओ के जांच कर कार्रवाई के आश्वासन पर भीड़ लौट गई। बता दें कि उसंड गांव में 15 अगस्त की रात दलित युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर बवाल हो गया था।

दलित और काम्बोज बिरादरी के लोगों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई थी। बेकाबू भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव फायरिंग कर दिया था, जिसमें एक अधिवक्ता समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत चार लोगों को नामजद करते हुए 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में दलित समाज के लोगों की भीड़ ने भीम आर्मी के बैनर तले शाकंभरी तिराहे पर पुलिस प्रशासन के

खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा काटा और पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। भीड़ यहां से भीम आर्मी के अध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल की अगुवाई में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंची।

कोतवाली के बाहर सड़क पर भीड़ जमा होने से जाम की स्थिति बन गई। अधिकारियों द्वारा मौके पर भेजी गई एसओ मिर्जापुर सरिता सिंह, इंस्पेक्टर संजय वर्मा ने भीड़ को समझाकर शांत किया।

इसके बाद सीओ सुधीशचंद्र शंखधर कोतवाली पहुंचे और जिम्मेदार लोगों को बुलाकर उनसे वार्ता की। कहा कि यदि दलित समाज के लोगों के साथ गलत हुआ है, तो वे तहरीर दे। यदि जांच में महिलाओं के साथ मारपीट एवं तोड़फोड़ के आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें