सहारनपुर। पंजाबी बाग स्थित मैरी डेल एकेडमी में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने 200 पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर भाई बहन के रिश्ते को मजबूत बनाया और पुलिस को अपना सच्चा संरक्षक बताया। प्रधानाचार्य रश्मि टैरेंस ने सभी का आभार जताया।
सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल और एप्पल ग्रोव स्कूल में रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सरस्वती विहार स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। कक्षा नौ ब की छात्रा वंशिका ने भाई बहन के प्रेम को दर्शाती कविता प्रस्तुत की।
विद्यालय ने इस वर्ष जरूरतमंदों की मदद के लिए विद्यार्थियों से अपने घर से पुराने गर्म कपड़े और खिलौने लाने का आह्वान किया गया था। जूनियर विंग में विद्यार्थियों ने सुंदर राखियां बनाकर अपनी कला का उम्दा प्रदर्शन किया।
प्रबंधक अशोक चावला, प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार विश्वजीत, हर्ष भारती, सुजल, राधिका, नंदिनी, वैभव रहे। एप्पल ग्रोव स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने रंग बिरंगी राखियां बनाई। छात्र शौर्य, अनु, कीर्ति, जोया, आयशा, प्रिया, इशिता, निशाली, ध्रुव आदि ने प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।
अभिभावक रितु, कपिल, सीमा, सरिता, सुनीता, ममता, शालिनी, निशि, शिल्पी ने आकर्षक राखियों की सराहना की। छुटमलपुर/रामपुर मनिहारान/गंगोह। छुटमलपुर के डैलमोंड इंटरनेशनल स्कूल में रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष्य में बच्चों से पेड़ों को राखी बंधवा कर उनकी रक्षा का संकल्प दिलाया।
नर्सरी की छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों को रक्षा सूत्र बांध कर उनकी दीर्घायु की कामना की। प्रधानाचार्या दीपा आहूजा रही। रामपुर मनिहारान की इंडिया टूडे कांवेन्ट एकेडमी और मदर लैंड पब्लिक स्कूल में राखी एवं कार्ड प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम, नैन्सी द्वितीय, शैली को तृतीय स्थान मिला। इंडिया टूडे कांवेन्ट एकेडमी की प्रधानाचार्य रेणू सैनी, कर्मसिंह सैनी, कुमार गौरव, विवेक, प्रमोद, रमन व मदर लैंड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डा. शालु भूर्यान, सत्य संयम भूर्यान, कविता भूर्यान, धर्म सिंह रहे।
गंगोह के सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल में शैल्वी, वली, परिशा गर्ग, आयुश, प्रीत ललित, प्रियम सैनी, लविश सैनी, ईशा वर्मा ने प्रथम, अदिति चौधरी, सिया, शिवांगी, पिंटु, सक्षम, दीया तायल, हार्दिक, अंश ने द्वितीय और शाम्या, नव्या, हर्षित, मौलिक, यश गर्ग, राजन, हर्षी गोयल और वंश चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रभाज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या शालू चौधरी, अध्यक्ष बसंत मित्तल रहे। एमएस मोंग्स पब्लिक स्कूल में 25 बालिकाओं ने प्रतियोगिता में सहभागिता की।
जिनमें से आंचल ने प्रथम, अनुखी पंवार ने द्वितीय और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या कमलेश सैनी, सपना और रेणू निर्णायक रहे। प्रबंधक डा. बलबीर सिंह सैनी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।