फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियों में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों पर जुर्माना

विज्ञापन
नालियों में गोबर बहाने वाले पशु पालकों डेयरी संचालकों के चालान करते निगम अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में नालियों में गोबर डालने व बहाने वाले डेयरी संचालकों के विरुद्ध नगर निगम ने फिर से अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन करीब एक दर्जन डेयरी संचालकों से 11,500 रुपये का जुुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा के नेतृत्व में निगम की टीम ने बलियाखेड़ी ब्लॉक के पास रोहित विहार, हसनपुर कदीम, न्यू रूप विहार, माधोनगर, नूर बस्ती आदि क्षेत्रों में करीब 25 घरों एवं डेयरियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान करीब दर्जन घरों एवं डेयरियों से गोबर नाली में बहता मिला, जिनसे जुर्माना वसूला गया। डॉ. संदीप मिश्रा ने सभी को चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में गोबर नालियों में बहाया तो और अधिक जुर्माना वसूला जाएगा। डॉ. मिश्रा ने बताया कि खाली प्लॉटों में गोबर डालने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है। टीम में सफाई निरीक्षक नीरज कर्णवाल, सोमकुमार, सुपरवाइजर राजकमल, विनोद व सुनील आदि शामिल रहे।
शकलापुरी मार्ग पर उडे़ली जा रही ट्रॉलियां
महानगर के शकलापुर मार्ग पर कई अविकसित कॉलोनियां हैं, जिनका फायदा शहर के डेयरी संचालक खूब उठा रहे हैं। चकराता रोड और छिपियान क्षेत्र के डेयरी संचालक गोबर की ट्रॉलियां और बोगियां यहां कॉलोनी में सड़कों के किनारे उडे़ल रहे हैं। यह गोबर ना केवल प्लॉटों में रहता है, बल्कि सड़कों तक फैला रहता है। गोबर में मच्छर पैदा हो रहे हैं, जो सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों की आंखों में गिरकर उनको परेशान करते हैं। साथ ही स्थानीय लोग भी गोबर की दुर्गंध से परेशान हैं, लेकिन डेयरी संचालक मनमानी करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें