शोभित विश्वविद्यालय में प्रस्तुति देते रूद्र वीणा वादक मोही बहाउदीन
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। शोभित विश्वविद्यालय में प्रख्यात रूद्र वीणा वादक मोही बहाउद्दीन डागर एवं उनके सहयोगियों द्वारा रूद्र वीणा वाद्य यंत्र की शानदार प्रस्तुति दी गई।
भारतीय शास्त्रीय और लोक संगीत एवं कला को युवाओं के बीच प्रचारित-प्रसारित करने में जुटी संस्था स्पिक मैके, सोसाइटी और शोभित विश्वविद्यालय चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर डॉ. रणजीत सिंह, यूटीडीसी डायरेक्टर श्रीकांत गुप्ता एवं आमंत्रित अतिथियों द्वारा किया गया। कुलपति ने मोही बहाउद्दीन डागर को पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विश्व विख्यात संतूर वादक शिवकुमार शर्मा को श्रद्धासुमन समर्पित किए गए। इसके उपरांत उस्ताद मोही बहाउद्दीन डागर ने रूद्र वीणा वाद्य यंत्र की अद्भुत प्रस्तुति दी। उन्होंने संगीत के महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए बताया कि शास्त्रीय संगीत की विशेषता यह है कि यह ध्वनि प्रधान होता है, जो हमें आंतरिक रूप से इससे जोड़ता है। कलाकारों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा पारुल पंवार एवं निशा पांचाल ने किया। कार्यक्रम की सफलता में स्पिक मैके सहारनपुर चैप्टर संयोजक पंकज मल्होत्रा एवं शेफाली मल्होत्रा, शिक्षा विभाग के डीन एंड हेड प्रो.(डॉ.) प्रशांत कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर मेडिकल कॉलेज डॉ. सविता पंवार और स्पीक मैके वॉलिंटियर्स का योगदान रहा। डॉ. प्रीतम सिंह पंवार, डॉ. जसवीर राणा, डॉ. हनी सिंह, डॉ. शिवानी, डॉ. विनोद कुमार यादव, शोएब हुसैन, रामजानकी यादव, बलराम टांक, शक्ति सिंह, उस्मान खान, नितिन कुमार, अजय शर्मा, मुकेश गौतम, लेखा-अधिकारी जसवीर सिंह, तकनीकी सहयोगी पुष्पेंद्र, अंकुर भारती आदि रहे।