फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया में बैठकर साइबर ठगी, चल रहे थे सहारनपुर के नंबर, दो गिरफ्तार

Thu, 10 Jul 2025 10:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए आठ पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए सिम लेकर बेच देते थे।
विज्ञापन
साइबर ठगी के बारे में जानकारी देते अफसर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड से दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में साइबर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आठ पर केस दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी सिम के जरिए थाईलैंड, वियतनाम, लाओस और कंबोडिया में साइबर क्राइम करा रहे थे। आम नागरिकों की आईडी का दुरुपयोग कर फर्जी सिम जारी करते थे।
विज्ञापन

 

पुलिस लाइन में एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि साइबर क्राइम थाने में 29 दिसंबर 2024 को गागलहेड़ी क्षेत्र के संभलहेड़ी निवासी रोहित धीमान ने केस दर्ज कराया था। उनके आधार कार्ड को कूटरचित कर बिना अनुमति फर्जी सिम कार्ड निकाले गए। पिछले दिनों साइबर क्राइम मुख्यालय से 3500 सिम कार्ड की जांच आई। 
एएसपी मनोज कुमार यादव आईडी पर फर्जी सिम जारी होने की जांच कर रहे थे। जांच में सामने आया कि थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया और लाओस में बैठकर साइबर ठग सहारनपुर के नंबरों से ठगी कर रहे हैं, जो नंबर यहां से जारी हुए हैं।
 
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने विपिन कुमार निवासी मुस्तफापुर थाना फतेहपुर और हरिद्वार के भनेड़ा टांडा गांव निवासी मोहसीन को गिरफ्तार किया। इसके अलावा सचिन निवासी दुल्हैंडी थाना बड़गांव, हुमा निवासी पाडली गुर्जर हरिद्वार, अंतरफा निवासी टांडा बन्हेड़ा जिला हरिद्वार, साजन कौशिक निवासी रुपनगर हरियाणा, दुष्यंत व मांगेराम निवासी मुस्तफापुर थाना फतेहपुर पर केस दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें