सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक मॉल में चेंजिंग रूम के ऊपर सीसीटीवी लगा होने पर ग्राहकों ने आपत्ति जताते हुए हंगामा कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चेंजिंग रूम के ऊपर लगे सीसीटीवी को उतरवा दिया।
मामला दिल्ली रोड स्थित मॉल का है। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार रात ग्राहक कपड़े आदि सामान खरीदने गए थे। मॉल में जगह-जगह सीसीटीवी लगे हुए हैं। एक सीसीटीवी चेंजिंग रूम के ऊपर लगा हुआ। इसकी लोकेशन को लेकर ग्राहकों ने आपत्ति जताई और हंगामा कर दिया। यह देखकर अन्य ग्राहक भी चेंजिंग रूम के पास इकट्ठा हो गए। ग्राहकों का कहना था कि सीसीटीवी को गलत जगह पर लगाया गया है। यह ठीक नहीं है। मॉल में विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली और मामले को समझाने का प्रयास किया। सीओ द्वितीय विकास कुमार चौहान ने बताया कि सीसीटीवी को उतरवा दिया है।