फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के लिए सीटी स्कैन यूनिट तैयार

विज्ञापन
जिला अस्पताल में शुरू हुई सिटी स्कैन की सुविधा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना की तीसरी लहर में मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए चिकित्सा विभाग हर स्तर पर तैयारी में जुटा है। सीटी स्कैन यूनिट भी इनमें से एक है, जिसने दूसरी लहर में करीब तीन हजार मरीजों का सीटी स्केन कर यह बताया था कि मरीज के फेफड़ों में कितना इंफेक्शन है। तीसरी लहर से निपटने के लिए यूनिट फिर से तैयार है। कंपनी के अधिकारियों ने यूनिट पहुंचकर स्थानीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तैयार रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट 27 अप्रैल 2019 से चल रही है। यहां जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के सीटी स्कैन पूरी तरह मुफ्त होते हैं। कोरोना की दूसरी लहर में जिन कोरोना मरीजों को खांसी थी या सांस लेने में तकलीफ थी। उन्हें डॉक्टर सीटी स्कैन की सलाह दे रहे थे। नतीजा यह हुआ कि प्राइवेट सेंटरों ने सीटी स्कैन के चार्ज 1200 रुपये से बढ़ाकर दो हजार से ढाई हजार तक कर दिए थे। उस समय जिला अस्पताल की यूनिट गरीबों के लिए बड़ा सहारा बनी। तीसरी लहर की दस्तक को देखते हए यूनिट ने फिर से तैयारी शुरू कर दी है। सीटी स्कैन यूनिट प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि कंपनी के एचआर हर्ष श्रीवास्तव ने सेंटर पहुंचकर सीटी स्कैन की तैयारियों का जायजा लिया और तीसरी लहर के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा।
प्रदेश में दूसरा स्थान
सीटी स्कैन के मामले में एसबीडी जिला अस्पताल की सीटी स्कैन यूनिट प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि 27 अप्रैल 2019 से अब तक 13 हजार से अधिक सीटी स्कैन किए जा चुके हैं। प्रतिदिन 15 से 25 सीटी स्कैन किए जा रहे हैं। बीते कई माह से सहारनपुर यूनिट प्रदेश में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

गंभीर मरीजों को दो घंटे में मिलेगी रिपोर्ट
सीटी स्कैन यूनिट में सामान्य मरीजों को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट दी जाती है, क्योंकि रिपोर्ट मुंबई से तैैयार होकर आती है। लेकिन गंभीर मरीजों को सीटी स्कैन की फिल्म साथ के साथ और रिपोर्ट दो घंटे के भीतर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। तीसरी लहर में गंभीर मरीजों को दो घंटे में रिपोर्ट मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें