फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आठ दिन बाद फिर शुरू हुई सीटी स्कैन जांच, मरीजों को राहत

Mon, 02 Jun 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में सीटी स्कैन जांच आठ दिन बाद फिर से शुरू हुई। 23 मई को शॉर्ट सर्किट के चलते यूपीएस फूंक गया था, जिसकी वजह से सीटी स्कैन जांच नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज चिकित्सकों को दिखाने के लिए आते हैं। सीटी स्कैन कराने वाले मरीजों का अलग से पर्चा बनता है। रोजाना 30 से 35 जांच होती है। 23 मई को यूपीएस फूंकने से सीटी स्कैन नहीं हो रहे थे।
इसके बाद मरीजों को सीटी स्कैन जांच कराने के लिए निजी अस्पताल जाना पड़ रहा था। परेशानी के साथ-साथ महंगी जांच करानी पड़ी। अब अस्पताल प्रशासन ने यूपीएस को ठीक कराया। शनिवार से सीटी स्कैन जांच फिर से शुरू हो गई है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुधा कुमारी का कहना है कि सामान्य दिनों की तरह जांच होगी। मरीजों को बाहर निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें