फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ पर किसान को सम्मानित करते राज्य मंत्री डा धर्म सिंह सैनी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। विधि विधान के साथ किसान सहकारी चीनी मिल सरसावा के पेराई सत्र का उद्घाटन हो गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि आयुष राज्य मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा की सरकारें किसानों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं तथा उनकी बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चीनी मिल के 60 वें पेराई सत्र के शुभारंभ पर अनुष्ठान हवन में डॉ. धर्म सिंह सैनी ने मुख्य यजमान के रूप में पूर्णाहुति समाहित की। इसके पश्चात गन्ने की पहली बुग्गी तथा ट्रॉली लाने वाले किसानों राजेंद्र सैनी तथा अशोक कुमार को माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर एवं नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। तदुपरांत धर्म सिंह सैनी, चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक वीपी पांडे, मुख्य लेखाकार सौरभ बंसल, एसडीएम नकुड़ हिमांशु नागपाल आदि ने केन कैरियर में गन्ना डाला तथा आयुष राज्यमंत्री ने केन कैरियर का स्विच ऑन कर मिल का शुभारंभ किया। आयुष राज्य मंत्री ने कहा कि क्योंकि विपक्षी दल भाजपा की लोकप्रियता से दुखी हैं, इसलिए झूठे आरोप लगाकर जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं, लेकिन भाजपा की विकास योजनाएं धरातल पर हैं जिससे जनता विपक्षी दलों के बहकावे में नहीं आ रही है।
इस मौके पर ग्राम कुंडी के प्रमोद राणा ने आयुष मंत्री के समक्ष सरसावा नगर पालिका की लापरवाही के चलते नगर में अंबाला रोड की बदतर हालत के विषय में शिकायत की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्दी समस्या का निदान कराया जाएगा। भीम सिंह, ठा. सुशील कांबोज, अमरीश राणा, रवि सैनी, धर्मेंद्र सैनी, अनूप चौधरी, भीम सिंह चौधरी, दिलीप सिंह, कमलजीत, प्रधान श्रमिक नेता राजवीर पंवार, रामाशीष यादव, नरेश शारदा, संदीप चौधरी, करण सिंह, अमरीश गुप्ता रहे। समस्त धार्मिक कार्यक्रम सहकारी चीनी मिल में स्थित मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य कुलदीप ने संपन्न कराए।

चेन में गन्ना डाल कर शुभारंभ करते राज्य मंत्री डा धर्म सिंह सैनी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें