फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के जवान, महिला से अभद्रता पर चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

विज्ञापन
CRPF jawan, four policemen suspended for indecency with women
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सीआरपीएफ के जवान और उनकी परिचित महिला को पुलिस चौकी पर लाकर अभद्र व्यवहार करना पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया। एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबन का यह आदेश गत 16 अगस्त को जारी किया गया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गुनारसा गांव निवासी मोनू पुत्र करोड़ीमल सीआरपीएफ का जवान है जो वर्तमान में जम्मू कश्मीर में ड्यूटी पर तैनात है। गत 13 अगस्त को मोनू छुट्टी पर आया था। इसी दौरान वह परिचिति महिला के साथ देवबंद किसी काम से आया था। आरोप है कि रेलवे रोड पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी लोकेंद्र, अखिलेश और मंगलौर रोड पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही विनीत व प्रमोद कुमार ने सीआरपीएफ के जवान को बिना किसी वजह के हिरासत में ले लिया। आरोप है कि उक्त चारों पुलिसकर्मी दोनों को रेलवे रोड पुलिस चौकी पर ले गए। जहां उनके साथ अभद्रता की गई। जिसके बाद जवान ने इसकी शिकायत इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र से की। बाद में उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। इंस्पेक्टर की आख्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और मामले की जांच सीओ अजेय शर्मा को सौंप दी है। सीओ ने बताया कि प्रकरण की विस्तृत प्रारंभिक जांच आरंभ कर दी गई है। उधर, पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई होने से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें