फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: त्योहारों में बढ़ेगी भीड़, प्रबंधन के लिए सुरक्षा प्लान तैयार

Tue, 06 Oct 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिवाली और छठ पर्व के मद्देनजर ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया है। स्टेशन से लेकर ट्रेनों में सुरक्षा बल की तैनाती होगी। इसके साथ ही स्टेशन पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से अप-डाउन में करीब 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें एक्सप्रेस, मेल, सुपरफास्ट और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। शारदीय नवरात्रों के साथ त्योहारों की शुरुआत हो जाएगी। घर जाने के लिए ट्रेनों में आपाधापी मचेगी। इससे पहले ही रेलवे ने सहारनपुर से होकर गुजरने वाली चार से अधिक त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा दी है। इनका संचालन छठ महापर्व तक होगा। त्योहारों में यात्रियों की भीड़ रहेगी, इसलिए रेलवे ने सुरक्षा प्लान तैयार किया है।
आरपीएफ, जीआरपी स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। सीसीटीवी के जरिये प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल और सर्कुलेटिंग एरिया की 24 घंटे लाइव मॉनीटरिंग की जाएगी। त्योहारी सीजन में आरक्षित कोचों में अनधिकृत यात्रियों के प्रवेश को रोकने और बिना टिकट यात्रा करने वालों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है। उधर, अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि त्योहारों में यात्रियों का सफर सुरक्षित और आरामदायक बनाना प्राथमिकता में है। त्योहारों में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें