फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आज आएंगे रेलवे के डीजी, आईएसओ प्रमाणित थाने को सौंपेंगे प्रमाणपत्र

Tue, 06 Oct 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे के पुलिस महानिदेशक (डीजी) प्रकाश डी मंगलवार को सहारनपुर जीआरपी थाने का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही अपराध संबंधी अभिलेख, लंबित विवेचनाओं, मुकदमों की स्थिति और पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा की जाएगी। सीओ जीआरपी देवेंद्र कुमार ने बताया कि हाल ही में जीआरपी थाना मानकों को पूरा करते हुए आईएसओ प्रमाणित हुआ था। थाने को आईएसओ प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। इस दौरान थाने की व्यवस्थाओं और रिकॉर्ड को भी देखा जाएगा। वहीं, डीजी के दौरे को लेकर जीआरपी के अधिकारियों और कर्मचारियों में तैयारियों को लेकर दिनभर हलचल रही। थाने की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ ही निरीक्षण के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले रिकॉर्ड और अन्य जानकारियां भी तैयार कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें