अमर उजाला शॉपिंग कॉर्निवल में खरीदारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला और इवेंट पैराडाइज की ओर से साउथ सिटी में आयोजित अमर उजाला शॉपिंग कॉर्निवल में रविवार को दिनभर लोगों की भीड़ जुटी रही। सामान की बिक्री से स्टॉल संचालकों के चेहरे खिले नजर आए। शाम के समय लोगों ने खानपान और झूलों का आनंद लिया। बच्चों ने बोटिंग और ऊंट की सवारी की।
24 मार्च से चल रहे शॉपिंग कॉर्निवल का विधिवत उद्घाटन डीएम शफकत कमाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर और रिबन काटकर किया। उन्होंने एक-एक स्टॉल पर जाकर वहां रखे आईटम को देखा और स्टॉल संचालकों से बात की। डीएम ने कॉर्निवल में करीब एक घंटा बिताया। आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि ऐसे आयोजनों से शहर के कल्चर का पता चलता है।
रविवार को सरकारी अवकाश होने की वजह से दोपहर 12 बजे के बाद से लोग कॉर्निवल में पहुंचना शुरू हो गए थे। शाम छह बजे के बाद लोगों की संख्या भीड़ में बदल गई। सामान की भारी खरीदारी से स्टॉल संचालक उत्साहित और खुश हैं।
लोग अपने परिवारों को लेकर पहुंचे। महिलाओं ने ऑर्टीफिशियल ज्वैलरी, घरेलू सामान और कपड़ों की खरीदारी करने के साथ ही विभिन्न प्रकार के खानपान का लुत्फ उठाया। इसके अलावा झूलों का भी आनंद लिया। इसके अलावा छोटे बच्चों ने बोटिंग और ऊंट की सवारी की। कॉर्निवल में अनेक ऑटोमोबाइल शोरूम ने भी अपने स्टॉल लगाए हैं। दुपहिया और चौपहिया वाहनों की ऑन-द स्पॉट बुकिंग पर नगद और अन्य विशेष छूट दी जा रही हैं।