फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम वापसी के दिन ब्लाक कार्यालयों पर लगी रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौली कदीम/सरसावा/नानौता/गंगोह। साढ़ौली कदीम में नाम वापसी के बाद 84 ग्राम प्रधान पदों के लिए अब 532, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 101 पदों के लिए 373 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 1044 पदों के लिए अब 1138 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां प्रधान पद पर 168 ने अपने नाम वापस लिए हैं, जबकि बीडीसी के 39 नामांकन पत्र वापस हुए हैं।
विज्ञापन

सरसावा विकास खंड क्षेत्र में प्रधान पद के 103 पदों के लिए 893 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। बुधवार को 280 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए। इसके बाद ग्राम प्रधान के 103 पदों के लिए प्रत्याशियों की अंतिम संख्या 613 रह गई। नानौता के एडीओ पंचायत राशिद अहमद ने बताया कि ब्लाक में ग्राम प्रधान के 56 पदों के लिए नाम वापसी के बाद 385 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां 126 ने नाम वापस लिए हैं। बीडीसी के 42 नामांकन वापस होने पर 82 पदों के लिए 335 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस ब्लाक में पांच बीडीसी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों के 722 पदों के लिए अब चुनाव मैदान में 606 उम्मीदवार मैदान में हैं। गंगोह के आरओ जेबी सिंह के अनुसार प्रधान पद की 98 सीटों के लिए कुल 1206 नामांकन पत्र जमा हुए थे। अब कुल 888 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बीडीसी के 133 पदों के लिए 529 उम्मीदवारों में से 62 वापसी के बाद 457 और 1250 ग्राम सभा सदस्यों के लिए 1885 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। रामपुर मनिहारान ब्लाक में 53 प्रधान पदों के सापेक्ष नाम वापसी के बाद 183 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रधान पद के 154 दावेदारों ने नाम वापस लिए हैं। ब्लॉक पुंवारका में प्रधान के 14 नामांकन निरस्त होने और नाम वापसी के बाद अब 93 ग्राम प्रधान पदों के लिए 638 प्रत्याशी दौड़ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें