फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के आधार पर तय हों फसलों के दाम

Fri, 01 Mar 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सभी फसलों के दाम स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के आधार पर तय करने सहित अन्य मांगाें को लेकर भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी को सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल खारी और युवा मंडल प्रभारी सैयद दिल नवाज के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की गारंटी का कानून बनाया जाए। उन्होंने किसानों और खेत मजदूरों के कर्ज माफ करने, किसान आंदोलन में शहीद किसानों के परिजनों को मुआवजा और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने, अधोमानक बीज, कीटनाशक एवं उर्वरक बनाने वाली कंपनियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने और छुट्टा पशुओं से मुक्ति दिलाने की मांग की।
उन्होंने कहा 60 वर्ष पूरी कर चुके किसानों को छह हजार रुपये मासिक जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाए। उन्होंने किसानों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा एवं चिकित्सा दिलाने, किसान आयोग का गठन करने, जल्द घरौनी बनाने, सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने सहित अन्य मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गांगनौली चीनी मिल ने जल्द ही बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ठाठ सिंह राणा, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष शिवकुमार चौहान, गुलशेर त्यागी, पुष्पेंद्र गुर्जर, निकुंज यादव, नीरज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें