छुटमलपुर। फतेहपुर पुलिस ने तीन माह पहले पशु व्यापारी के साथ हुई पांच लाख रुपये की डकैती के मामले में वांछित चल रहे आरोपी हिमांशु निवासी बादलपुर थाना बेहट को रसूलपुर फ्लाईओवर के नीचे से पकड़ा। उसके पास से लूटी गई रकम में से 5,290 रुपये बरामद हुए हैं।
बता दें कि 25 फरवरी की तड़के परवेज आलम निवासी ग्राम रजापुर से बाइक सवार बदमाशों ने पांच लाख रुपये की लूट कर ली थी। परवेज यह रकम लेकर पशु खरीदने मंडी जा रहा था। जांच के दौरान अंकित निवासी चिम्माबांस थाना बेहट, शुभम निवासी लड़वा थाना कोतवाली देहात, जहांगीर उर्फ काला उर्फ उस्मान निवासी रजापुर, गौरव निवासी बिशनपुर थाना फतेहपुर और अरुण कुमार निवासी लखनौती और हिमांशु निवासी बादलपुर के नाम सामने आए थे। इसके बाद मामले में डकैती की तरमीम कर दी गई थी। मामले में वारदात के अगले ही दिन दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया था। डकैती की इस घटना में चालक की भी संलिप्तता पाई गई थी।