फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां है पुलिस? एक ही रात में तीन डकैती

Sun, 10 Dec 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
लूट का शिकार मकान मालिक इरफान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार की रात में थीतकी में मुर्गी फार्म और नगर के कुटी रोड पर एक घर में परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


बदमाश दोनों जगहों से लाखों की नकदी और आभूषण लूटकर ले गए। इसके अलावा कुटी रोड पर ही बदमाशों ने एक इंटरलॉकिंग फैक्ट्री में भी चौकीदार को आतंकित कर लूटपाट की। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी के लिए चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन, बदमाश हाथ नहीं आए।

शनिवार की रात हथियारों से लैस करीब छह बदमाश थीतकी गांव में जीशान के मुर्गी फार्म में घुस गए। बदमाशों ने जीशान उसके भाई और तीन ग्राहकों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और उनसे करीब 2 लाख 14 हजार रुपये की नगदी, एक बाइक, इनवर्टर, मोबाइल फोन व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


जीशान के मुताबिक उसने शनिवार को मुजफ्फरनगर के एक व्यापारी को पांच लाख रुपये के मुर्गे बेचे थे।  रात में कुछ और लोग गाड़ी लेकर मुर्गे खरीदने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बदमाशों ने धावा बोल दिया।

जीशान ने बताया कि लूटपाट के बाद बदमाश उन्हें एक कमरे में बंद करके फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। 

वहीं, नगर के कुटी रोड पर करीब आठ बदमाश इरफान के घर में घुस गए। बदमाशों ने इरफान की पत्नी शकीला और परिवार के अन्य सदस्यों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने अलमारी की चाबी ली और उसमें रखी करीब 60 हजार रुपये की नगदी व सोने चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए।

इरफान ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, कुटी रोड पर स्थित मौ. अहसान की इंटरलॉकिंग फैक्ट्री में घुसे बदमाशों ने बुजुर्ग चौकीदार को तमंचों से आतंकित कर मशीनों का सामान और इनवर्टर लूट लिया। एक रात में तीन स्थानों पर हुई लूट की वारदातों से पुलिस अधिकारियों के होश उड़े हुए हैं। एसपी देहात डा. विद्या सागर मिश्र का कहना है कि घटनाओं की जांच कराई जा रही है। पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें