फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गिरोह का सनसनीखेज खुलासा, पहले लड़कियों से कराते थे कॉल, फिर ठगी और...

Wed, 06 Jan 2021 10:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह आसान और कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था। इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


बताया गया कि इसी गिरोह के जाल में फंसने के बाद थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। उसके परिवार से मिले सुराग के आधार पर पुलिस इन ठगों तक पहुंची। पुलिस को गिरोह से जुड़े करीब 20 सदस्यों का पता चला है। ये हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से लोगों को ठगी का शिकार बनाते रहे हैं। आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो, मोबाइल और एक बैंक चेक बरामद किया है।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि 25 दिसंबर को उनाली गांव में शुभम ने आत्महत्या कर ली थी। कम ब्याज पर जल्द लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों के जाल में फंसने के बाद शुभम ने यह कदम उठाया था। उसके परिवार के मुताबिक, उनसे डेढ़ लाख रुपये की ठगी की गई थी। इसी मामले की विवेचना में पता चला कि कुछ लोग हरियाणा सहित अन्य राज्यों से ठगी का धंधा चला रहे हैं। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस और सर्विलांस टीमों ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में गैंग लीडर कुलदीप निवासी गांव सिसावी थाना हांसी हिसार हरियाणा और रवि कुमार निवासी कस्बा असंध जिला करनाल हरियाणा शामिल हैं। गैंग लीडर कुलदीप इन दिनों चंडीगढ़ के प्लाट नंबर तीन न्यू चौधरी कांप्लेक्स में रह रहा था। 

फर्जी दस्तावेजों से खोले थे खाते
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने फर्जी आईडी और अन्य जरूरी दस्तावेजों के सहारे हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र सहित अन्य बैंकों में खाते खोले थे। खातों के माध्यम से लोन देने के नाम पर रकम ठगते थे। अलग-अलग फोन नंबरों से कॉल, एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से लोगों को जाल में फंसाते थे। पहले पीड़ितों से जीएसटी, एग्रीमेंट चार्ज, यूजर चार्ज, प्रीमियम चार्ज, प्रोसेसिंग फीस सहित कई अन्य तरह से पैसा जमा कराते थे। जुटाई गई रकम में से कुछ लोगों को कम राशि का लोन देकर उससे ब्याज वसूलते थे। फिलहाल ये दो साल से सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: खौफनाक तरीके से सलमान की हत्या, पंचायत में चार लाख रुपये लगाई जान की कीमत

विज्ञापन

करनाल, कुरुक्षेत्र, असंध, हिसार, चंडीगढ़ में अधिक सक्रिय है गिरोह 
एसपी सिटी के मुताबिक, गिरोह के ज्यादातर सदस्य हरियाणा के शहरों करनाल, कुरुक्षेत्र, असंध और हिसार के अलावा चंडीगढ़ में सक्रिय हैं। यहीं से ये यूपी के शहरों में लोन के नाम पर लोगों को झांसे में लेते रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों से कितनी राशि तक की ठगी की है।

दिल्ली की लड़कियों से कराते थे कालिंग
आरोपियों के मुताबिक, दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों की निवासी पूजा, खुशबू, सोनिया, सुमन सहित कुछ अन्य युवतियों के जरिये ग्राहकों को कालिंग कराई जाती थी। कभी-कभी ग्राहकों से नेटबैंकिंग, आनलाइन माध्यम से भी पैसा मंगवाया जाता था।

गिरोह के इन सदस्यों के नाम भी आए सामने
अमरजीत निवासी असंध करनाल, सोनू निवासी हांसी हिसार, रमेश निवासी गुराना थाना बरवाला हरियाणा, नरेश निवासी नरवाना थाना नरवाना हरियाणा, बबलू निवासी सिंघवा थाना बरवाला, बबलू निवासी असंध करनाल, अमित निवासी गोगडीपुर करनाल, रवि और बबलू, हरेंद्र, संदीप, अशोक निवासी असंध करनाल आदि

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें