उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में तीतरो थाना पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले इकराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी के पास से तमंचे सहित कारतूस भी बरामद किया गया है।
आरोपी मूलरूप से शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र स्थित गांव टकराना का रहने वाला है। वह वर्तमान में शामली जनपद के ही केराना कस्बा में मोहल्ला रेता वाला में रहता है। आरोपी के कब्जे से तमंचे, कारतूस एवं अवैध असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। इसके अलावा चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ा एतिहासिक नौचंदी मेला, लगातार दूसरे साल हुआ रद्द
पुलिस के अनुसार यह मोटरसाइकिल तीतरो थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। आरोपी इकराम के खिलाफ 13 अपराधिक मामले शामली और सहारनपुर जनपद में दर्ज हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/