फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संप्रदाय आमने-सामने

Tue, 12 Jul 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
लबकरी गांव में दो समुदाय में विवाद के बाद मौके पर तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार की सुबह लबकरी गांव से दलित समाज के शेषराज के बेटे टिंकू की बारात बड़गांव के चंदपुर गांव जानी थी। इसके लिए घुड़चढ़ी हो रही थी। बारात में जाने वाले युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान कई लोगों के साथ वहां पहुंचा ग्राम प्रधान गाली गलौज करने लगा तथा जबरन डीजे बंद करा दिया। इसे लेकर दलित समाज के लोगों में रोष फैल गया और देखते ही देखते दोनों ओर के लोग आमने सामने आ गए। गांव सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया।

इसकी सूचना पर तुरंत कोतवाल विजय प्रकाश पुलिस फोर्स और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर मामला शांत किया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में युवक की घुड़चढ़ी कराई गई। वहीं, ग्राम प्रधान ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


उधर, कोतवाल विजय प्रकाश ने बताया कि पुलिस के समझाने पर दोनों पक्षों के लोग शांत हो गए थे। तहरीर पर कार्रवाई होगी। फिलहाल गांव में पुलिस तैनात की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें