फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार देसी बम और स्मैक के साथ दो पकड़े

Wed, 18 Jan 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़े गए स्मैक तस्कर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के  चिलकाना में पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को 10 ग्राम स्मैक, छह  किलो डोडा, चार देसी बम, तीन मोबाइल सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि मंगलवार सायं करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि दो लोग घोडो पिपली के मोड़ पर संदिग्ध हालत में किसी की प्रतिक्षा कर रहे थे।

एसएसआई लोकेंद्र राणा, एसआई नीरज गुप्ता, निशान सिंह, कास्टेबल विनित कपिल, मोहित, आशुतोष की टीम ने दोनों को दबोच लिया। पकड़े गये दोनों व्यक्ति ग्राम दुमझेडी निवासी सरफराज पुत्र मुस्तफा और आवेश पुत्र मुस्तकीम के है।
विज्ञापन


पुलिस को सरफराज के पास से दस ग्राम स्मैक, दो मोबाइल, 8200 रुपये, दो देसी बम, स्कूटी इसके अलावा आवेश के पास से छह किलो डोडा, मोबाइल, दो देसी बम और 500 रुपये मिले।
विज्ञापन


बरामद स्कूटी भी चोरी की हैैं। दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चारों बमों को जमीन में दबा दिया और बम मिलने की जानकारी बम स्कावयड को भेज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें