फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरो नहीं, थाने पहुंचते ही छुड़वा दिया जाएगा

Wed, 18 Jan 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
भ्रूण लिंग जांच - फोटो : Demo
विज्ञापन
डरो नहीं थाने पहुंचो तो सही, वहां मैं दूर खड़ा हो जाऊंगा। छुड़वा दिया जाएगा, सब सेटिंग हैं। हां...पिछली बार जब तुम पकड़ी गई थीं, तब के 10 हजार रुपये नहीं दिए, सीओ साहब नाराज हो रहे थे। मंगलवार को भ्रूण लिंग जांच कराने वाले गिरोह की एजेंट के फोन पर हिमायती ये कह रहा है। एजेंट के फोन पर हिमायती ने करीब दर्जन भर बार बात की। ये रिकार्डिंग इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पुलिस और डीएम को भी भेजी है। इससे साफ है कि इस गैंग को बढ़ावा देने में पुलिस का भी पूरा सहयोग मिलता रहा है। बता दें कि मंगलवार को नंदलाल पुर, खंदौली निवासी ममता उर्फ ज्योति भरतपुर की मनीषा को साथ लेकर संजीवनी हास्पिटल में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची थी। यहां चिकित्सक और आईएमए के संयुक्त सचिव डा. भूपेंद्र प्रसाद को आईडी देख शक हुआ। उन्होंने सीएमओ को फोन कर दिया।
विज्ञापन


विधिक सलाहकार समिति में रखा जाएगा मामला
पीसीपीएनडीटी एक्ट सेल के प्रभारी डा. वीरेंद्र भारती का कहना है कि मामले को विधिक सलाहकार समिति की मीटिंग में रखा जाएगा। एजेंट, मरीज और डाक्टर के बयान दर्ज कर रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। जल्द ही विधिक राय लेने के बाद इसका कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

आईएमए ने की पीएमओ तक शिकायत
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पूरे प्रकरण की प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय और मानवाधिकार आयोग में शिकायत की है। फोन पर एजेंट की रिकार्डिंग समेत अन्य सभी साक्ष्य भेजे हैं। बुधवार को तोता के ताल स्थित आईएमए भवन में प्रेसवार्ता करते हुए अध्यक्ष डा. आरएस कपूर ने कहा कि भ्रूण लिंग जांच कराने के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। सामाजिक संगठन भी इसमें सहयोग करें। कोषाध्यक्ष डा. आलोक मित्तल ने कहा कि डीएम और एसएसपी को भी इस मामले से अवगत करा दिया है। वार्ता में डा. मुकेश गोयल, डा. राजकुमार गुप्ता, डा. सुमन गुप्ता, डा. भूपेंद्र प्रसाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ तहरीर देंगे तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जो भी आरोपी होंगे रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अभी मामले की जांच की जा रही है।
बीएस त्यागी, सीओ छत्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें