फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीभ काटकर घर के बाहर फेंक गए

Tue, 26 Jan 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे गांव शेखपुरा कदीम से एक माह पहले लापता हुए पशु कारोबारी की जीभ काटकर अपहरणकर्ता घर के बाहर फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


कारोबारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। परिजनों ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ देहात कोतवाली में तहरीर दी है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शेखपुरा निवासी पशु कारोबारी रहमान (25) एक माह पूर्व घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। रविवार की सुबह इस्लाम अपने घर के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


उसकी जीभ कटी हुई थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि गांव के ही चार लोगों ने रहमान का अपहरण किया था। रहमान उन लोगों के साथ पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करता था। आरोपियों की तरफ रहमान का कुछ पैसा था।  इसी के चलते आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और जीभ काटकर घर के बाहर फेंक गए। परिजनों ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, देहात कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र का कहना है कि लापता पशु व्यापारी के साथ हुआ हादसा गंभीर है। इस मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की पड़ताल के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें