फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी तस्करों ने वनकर्मियों को दौड़ा कर पीटा

Wed, 24 Aug 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
तस्करों द्वारा काटा गया कीमती पेड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में शिवालिक जंगल में मंगलवार की तड़के खैर की लकड़ी काटे जाने की सूचना पर पहुंचे तीन वनकर्मियों को तस्करों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पकड़ी गई दो बाइक भी छीन ली और फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर बिहारीगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल वनकर्मियों को फतेहपुर भादो स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

घायल वनरक्षक की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद तस्करों समेत 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार की सुबह किसी ने रेंजर शाकंभरी आरआर किमौटी को सूचना दी कि कोठड़ी गांव के पास जंगल में 12-13 तस्कर खैर के दो भारी भरकम पेड़ काट रहे है।
विज्ञापन


रेंजर ने तुरंत वनक्षक बनारसी, कमलेश कुमार और वाचर प्रदीप कुमार को मौके पर भेजा। मौके पर वनरक्षकों ने खैर की लकड़ी के गोटों से लदी दो बाइक पकड़ ली। 

यह देखकर तस्कर वनरक्षकों की तरफ दौड़ पडे़। उन्होंने बचाव के लिए हवाई फायर भी किया, लेकिन तस्करों की फौज ने वनरक्षकों पर लाठी-डंड़ों, सरियों, चाकू से हमला बोल दिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

पकड़ी गई दोनों बाइक भी छीनकर फरार हो गए। किसी तरह वनरक्षकों ने रेंजर को सूचना दी, जिसके बाद थाना बिहारीगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों घायलों को फतेहपुर भादो स्थित सीएचसी में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर बिहारीगढ़ संजय वर्मा ने बताया कि घायल वन रक्षक कमलेश कुमार की तहरीर पर खुर्शीद पुत्र जाहिद, सद्दाम, सलमान, शमशद उर्फ छोटा पुत्रगण जमशेद, राशिद पुत्र बुद्धू और सादिम उर्फ गूंगा पुत्र ताहिर निवासी गांव कोठड़ी बहलोलपुर समेत छह अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें