पकड़ी गई रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में प्रशासन सख्ती के बाद भी अवैध खनन किया जा रहा है। रविवार को खनन अधिकारी ने खनन लदी तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी।
डीएम के आदेश पर चलाए जा रहे खनन विरोधी अभियान को लेकर रविवार को खनन अधिकारी ने दिल्ली रोड हाईवे पर चेकिंग के दौरान रेत से भरी तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज करते हुए उनके चालकों के विरुद्ध थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
खनन अधिकारी डॉ. अभय रंजन द्वारा दिल्ली रोड हाईवे पर चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ी गई तीनों ट्रैक्टर ट्रालियों के चालकों सचिन पुत्र कालू राम निवासी नया गांव, विनोद पुत्र रहतूलाल निवासी ग्राम वादी, नरेंद्र पुत्र केहर सिंह निवासी ग्राम कुराली थाना नकुड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।