सहारनपुर के नकुड़ में नकुड़-सहारनपुर रोड पर स्थित गांव ककराला के सामने एक बाग में खड़े सैकड़ों प्रतिबंधित आम के हरे पेड़ बिना परमिशन के कटवा दिए गए।
कोतवाल दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आम कटे पेड़ों से लदी ट्राली को कब्जे में लेकर ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सूचना वन विभाग को दी।
जिसके बाद वन विभाग ने करीब 97 हजार रुपये जुर्माना वसूल कर ट्रॉली को ठेकेदार की सुपुर्दगी में दे दिया है। पुलिस के अनुसार मौके पर ट्राली के अलावा 16 पेड़ जड़ सहित कटे पड़े मिले तथा बाग में 100 से अधिक गड्ढे खोदे हुए थे। ठेकेदार ने पेड़ों की निशानी मिटाने के लिए उनकी जड़ें भी निकाल ली थी।