फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने बंद मकान को खंगाला, लाखों की चोरी

Mon, 07 Nov 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
घर में चोरी के बाद रोते-बिखलते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरों ने शनिवार की रात्रि नगर के मोहल्ला बडजियाउलहक स्थित एक बंद मकान को निशाना बनाया है। जहां से हजारों की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए गए। पुलिस ने पीड़ित मकान मालिक की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बडजियाउलहक निवासी सितारा पत्नी भूरा अपनी मां को लेकर चंडीगढ़ गई थी और उसका पति भी किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। मकान बंद पड़ा था। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने शनिवार की रात्रि ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

चोरों ने करीब 90 हजार रुपये, दो सोने के सैट, 2 अंगूठी, 3 जोड़ी चांदी की पाजेब समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। रविवार की सुबह जब वह घर लौटी तो मकान के ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। भूरा की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।  कोतवाल आरएन सिंह यादव ने बताया कि चोरी की घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, सर्दी शुरू होते ही बदमाश सक्रिय हो गए हैं। बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी नगर में चोरी की कई वारदातों को बदमाशों ने अंजाम दिया लेकिन किसी भी घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। लोगों में पुलिस के प्रति भारी रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें