बड़ागांव मंे गजेंद्र की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव में सुबह के समय दो सगे भाइयों में दीवार के निर्माण को लेकर कहासुनी हो गई। इस बीच एक भाई की मौत हो गई। पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटने से गजेंद्र की मौत हुई। मृतक के पुत्र ने चाचा और चचेरे भाइयों के खिलाफ तहरीर दी।
बड़ागांव निवासी दो सगे भाइयों गजेंद्र और मुकेश त्यागी में दीवार बनाने को लेकर विगत कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। रविवार को सुबह नौ बजे मुकेश दीवार बनाने लगा। इसका गजेंद्र ने विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। तभी गजेंद्र की मौत हो गई।
सूचना पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। मृतक के पुत्र आंसू ने दी तहरीर ने कहा उसके चाचा मुकेश, उसके बेटे विपिन, राजीव आदि ने मारपीट की और पिता की हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया परिजनों ने शव का देर शाम अंतिम संस्कार किया। उन्होंने बताया गले की हड्डी टूटने से गजेंद्र की मौत होने के कारण हत्या का मुकदमा दर्ज किया।