फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन का पेड़ काट ले गए चोर

Sat, 24 Jun 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पेड़ का ठूठ दिखाते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर शहर के बीचों बीच स्थित कंपनी बाग में लगा चंदन का पेड़ चोरों ने चोरी कर लिया। लोगों ने इसकी शिकायत कमिश्नर से की है।  दो साल में तीसरा पेड़ चोरी होने की जानकारी मिलने पर कमिश्नर ने रोष जताते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को राजकीय उद्यान परिसर में सुबह जब लोग घूमने के लिए पहुंचे तो वहां पेड़ की बजाय सिर्फ काटी गई जड़ नजर आए। जिस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

लोग एकत्रित होकर कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे और मिलीभगत से पेड़ चोरी होने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी गार्डन से पहले भी चंदन के दो पेड़ चोरी हो चुके हैं।
विज्ञापन


लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब फिर से पेड़ चोरी हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मिलीभगत के चलते यहां से अन्य प्रकार के पेड़ भी चोरी होते रहे हैं। जबकि कंपनी बाग में सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात रहते हैं।

लोगों ने चोरी की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की। कमिश्नर ने उद्यान में पेड़ों की चोरी पर रोष जताया। उन्होंने इस मामले में जांच के आदेश दिए है। मांग करने वालों में मुरली खन्ना, गुलशन अनेजा, पवन, अशोक, भगीरथ सेठी, विनोद राठी, आशु बत्रा, मुकेश शर्मा, धर्मवीर, राजकुमार दुआ, खैराती लाल चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें