फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन किया दंपति का मर्डर

Sat, 24 Jun 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
murder - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर नेशनल हाईवे पर हुई दंपति हत्याकांड में मृतक भुट्टो की पुत्री ने एक महिला समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इससे स्पष्ट हो गया है कि दोनों की हत्या नइम की हत्या का बदला लेने के लिए की गई है।
विज्ञापन


पुलिस की तीन टीमों ने बृहस्पतिवार रात कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। आरोपियों के घर पर ताला जड़ा हुआ है। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनगढ़ निवासी भुट्टो (55) प्रधान रह चुका था। इसके तीन पुत्र गांव निवासी नईम की हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। भुट्टो करीब एक माह पहले ही जमानत पर जेल से छूटा था।

वह बृहस्पतिवार सुबह पत्नी रहीसा (50) के साथ बाइक से अपने पुत्रों से जिला कारागार में मिलाई करने गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे मिलाई करके दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव दोस्तपुर के निकट नेशनल हाईवे 91 पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं,
विज्ञापन


जिससे भुट्टो और रहीसा की गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई। एक राहगीर ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। भुट्टो की पुत्री रेशमा ने गांव निवासी शानु ठाकुर, फईम, वसीम पुत्र फय्याज, शानु ठाकुर की मां और शादाब के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें