फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करते चार चोर दबोचे

Fri, 23 Sep 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़े गए चोर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में कोर्ट रोड पर दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  कोतवाली सदर में सीओ द्वितीय अब्दुल कादिर ने बताया कि पुलिस ने बुधवार की रात को वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन


जब पुलिस कोर्ट रोड पर थाना प्रभारी सदर बाजार नरेश कुमार चौहान एवं चंद्र नगर चौकी प्रभारी गोधन लाल शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई कर रही थी उसी समय रोडवेज वर्कशॉप के पास कुछ युवकों द्वारा चोरी करने के प्रयास की सूचना मिली।

पुलिस ने घेराबंदी की और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक युवक फरार होने में सफल हो गया। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि रविवार की रात में थाना नकुड़ के फंदपुरी चौराहे से इकराम अहमद की दुकान का शटर तोड़कर दुकान से जूते, चप्पल चोरी किए।
विज्ञापन


दो अगस्त को मिशन कंपाउंड सदर बाजार से अर्जुन सिंह के घर साईं मंदिर के पास लक्ष्मणपुरी कॉलोनी से चोरी की। 16 अगस्त की रात में ग्राम सलेमपुर भूकड़ी में सीमेंट फैक्ट्री के पास खड़े ट्रकों में से बैट्री चोरी की तथा रात में जामिया नगर कोतवाली देहात में एक दुकान से पांच सिलाई मशीन चोरी कीं।

चारों ने अपने नाम देवराज, अंकुश, विकास निवासी पेपर मिल रोड नाजिरपुरा, मोहित निवासी आवास विकास कालोनी निकट जैन मंदिर बताया। जबकि फरार युवक पेपर मिल रोड नाजिरपुरा निवासी गौतम है।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चप्पलें, जूते, सैंडल, बैट्री, चाकू एवं चोरी करने के उपकरण बरामद किए।  आवास विकास कालोनी निवासी मोहित पहले भी जेल जा चुका है। यह मिर्ची स्प्रे कर लोगों से लूट करता है। आवास विकास के आसपास इसने कई घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें