फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये पुलिस की वर्दी पहनकर करते थे उगाही

Mon, 30 Oct 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस की वर्दी पहनकर उगाही करने वाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में पुलिस की वर्दी पहनकर मीट कारोबारियों को गोवंश के मामले में फंसाने की धमकी देकर अवैध उगाही करने वाले होमगार्ड्स के गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पकड़े गए पांच आरोपियों में दो बर्खास्त होमगार्ड और एक वर्तमान में होमगार्ड है। इनके पास से वर्दी, कार, पिस्टल और नगदी बरामद की गई है। मौके से आरोपियों का एक साथी भागने में कामयाब रहा है।  

 एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना सर्विलांस टीम व नागल पुलिस ने एक सूचना के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर मीट कारोबारियों को गोवंश के मामले में फंसाने की धमकी देकर अवैध उगाही करते थे।
विज्ञापन

 
  ऐसे ही एक मामले में गांव नन्हेड़ा बुड्ढाखेड़ा निवासी अल्ताफ ने थाना नागल में तहरीर दी थी। आरोपियों ने अल्ताफ के भतीजे महफूज को बाइक पर मीट ले जाते हुए रोक लिया था और गोमांस पकड़े जाने के मामले में जेल भिजवाने की धमकी देकर 25 हजार रुपये वसूले थे।

आरोपियों के खिलाफ अपहरण के मामले भी दर्ज हैं।  एसपी देहात ने बताया कि पकड़ा गए गैंग का लीडर गोवर्धन व राजीव बर्खास्त होमगार्ड व मुकर्रम वर्तमान में होमगार्ड है।

आरोपियों के पास से जायलो कार, चोरी की बाइक, 32 बोर का लाइसेंसी पिस्टल, छह कारतूस, दो तमंचे, छह कारतूस, तीन जोड़ी होमगार्ड की वर्दी, दरोगा का एक फर्जी पहचान पत्र, 15 हजार की नगदी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।  

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों में ताहरपुर निवासी गोवर्धन पुत्र ज्योतिराम निवासी गांव ताहरपुर, रविंद्र उर्फ दीपक पुत्र शेर सिंह निवासी सांवलपुर नवादा, मुकर्रम पुत्र अल्ताफ निवासी गांव उमाही थाना नागल, सोनू उर्फ गुलसनव्वर पुत्र गयूर निवासी नागल, राजीव पुत्र अमर सिंह निवासी कृष्णानगर रुड़की जनपद हरिद्वार है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें