फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोर मचाने पर युवकों ने युवती के मुंह पर काटा

Wed, 01 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
girl
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में खेत में चारा ले जा रही युवती के साथ गांव के ही तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की बहन के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके मुंह पर दांतों से काट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वे धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली बेहट में पीड़िता ने दी तहरीर में बताया गया कि मंगलवार की शाम वह अपनी छोटी बहन के साथ खेत में चारा लेने जा रही थी।

इसी बीच गांव के एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ उसे पकड़ लिया और खेत में खींच ले गए। जहां उन्होंने दुष्कर्म करने की नीयत से उसके कपड़े तक फाड़ डाले।
विज्ञापन


उसकी छोटी बहन ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके मुंह को दांतों से काट डाला। इसमें वह घायल हो गई। इसी बीच आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

घर आकर उसने पूरी बात परिजनों को बताई। इस पर उन्होंने आरोपी युवक के परिजनों को जब इस बाबत पूछा तो वह लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर पर आ धमके और उसकी पिता से मारपीट की।

पीड़ित युवती ने पुलिस ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी आरएन सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। यदि आरोप सही हुआ तो प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें