फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में लाठी डंडे चले, पथराव

Sat, 07 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज चौकी से कुछ मीटर दूरी पर ही शुक्रवार शाम रास्ते के विवाद को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी डंडों से हमले और पथराव में तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। संघर्ष के बाद आसपास के क्षेत्रों के दुकानदारों ने प्रतिष्ठान बंद कर दिया।
विज्ञापन

 
 पथराव में कुछ दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद तीन थानों की पुलिस, पीएसी और पुलिस के आला अफसरों ने पहुंचकर मामला शांत कराया। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सपा नेता काजी रशीद मसूद की कोठी के पास ही नवाब गंज क्षेत्र में शाम पांच बजे यह विवाद हुआ जो बाद में  संघर्ष में बदल गया।

पुलिस के मुताबिक अब्दुल शुभान और फुरकान पक्ष के लोगों में काफी समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है।  
बताया जा रहा है कि शाम चार बजे के बाद शुभान ने घर के बाहर ही ट्राली को रास्ते में अड़ाकर खड़ा कर दिया था। जब फुरकान पक्ष के लोग घास की बुग्गी लेकर इस रास्ते से गुजरे तो ट्राली हटाने के लिए कहा गया, लेकिन शुभान पक्ष इसके लिए तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन


फुरकान पक्ष के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि शुभान पक्ष के लोगों ने लोहे के एक हथियार से कुछ महिलाओं को जख्मी कर दिया। इस घटना में आसपास की कुछ दुकानों को भी क्षति पहुंची। सीओ प्रथम संतोष कुमार, सीओ द्वितीय अमित कुमार नागर पीएसी समेत मौके पर पहुंचे।

 थाना सिटी कोतवाली, थाना मंडी और थाना जनकपुरी की पुलिस फोर्स भी मामले को शांत करने में जुट गई। डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चले संघर्ष के बाद दोनों पक्षों को शांत किया गया। घायलों को बाद में जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया।

इनमें फैमीदा, शब्बो और शबनम के अलावा फुरकान, सुलेमान एवं दानिश शामिल हैं। कुछ अन्य लोगों को भी चोटें लगने की सूचनाएं मिलीं। मगर वे जिला अस्पताल नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें