फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की मौत पर बवाल

Sat, 07 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में रिंग रोड पर शुक्रवार शाम ट्रक की चपेट में आकर छात्रा की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया और पुलिस को छात्रा का शव नहीं उठाने दिया। भीड़ ने पुलिस और वाहनों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को लाठियां फटकार वहां से खदेड़ा, तब जाकर जाम खुला।
विज्ञापन



  शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सालमाबाद निवासी बाबू की पुत्री संजना (22) आरबीडी कॉलेज में  बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार की शाम करीब पौने छह बजे संजना ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर जा रही थी। चक्कर रोड पर पराग डेयरी के पास ट्रक ने छात्रा को कुचल दिया। छात्रा की मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने छात्रा के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।

 ग्रामीण चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने ग्रामीणों को बहुत समझाया पर वे नहीं माने । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ग्रामीणों ने पुलिस और जाम में फंसे वाहनों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। यह देख पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठियां फटकार उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन


 ग्रामीणों खेतों में जा घुसे। पुलिस खेतों में भी ग्रामीणों के पीछे दौड़ी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों के खदेड़ने पर जाम खुल पाया।  शहर कोतवाल अजय गौतम के मुताबिक ग्रामीणों पर लाठियां फटकार कर खदेड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें