फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग, तनाव

Fri, 07 Oct 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर में बृहस्पतिवार की शाम किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की ओर से हथियार लेकर दर्जनों लोग आमन-सामने आ गए।
विज्ञापन


देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। गोली लगने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

गांव दौलतपुर में शाम करीब साढ़े पांच बजे किसी बात को लेकर शाह हारुन और राकिब पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से काफी संख्या में लोग लाठी-डंडे और हथियारों सहित आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


देखते ही देखते वे एक-दूसरे से भिड़ गए। इसी बीच किसी पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई और गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस को देख कर आपस में भिड़ रहे लोग भाग खड़े हुए। संघर्ष के दौरान गोली लगने से एक पक्ष के शाह हारुन, फारूक, बाबू और दूसरे पक्ष के राकिब और मुबीन घायल हो गए। पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी गंगोह पहुंची जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। कोतवाली प्रभारी एस त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग करने वालों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें