फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय गिरोह के तीन बदमाश दबोचे

Wed, 02 Aug 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़े गए चोरों के साथ एसपी सिटी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में नानौता पुलिस ने अंतर जनपदीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोेरी की बाइक, आभूषण एवं हथियार बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि नानौता पुलिस सोमवार की शाम को नहर पटरी के पास चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नहर पटरी पर भारी झाल के पास से तीन युवकों को एक बाइक पर जाते हुए पकड़ा।

उनकी चेकिंग की तो बाइक के कागज नहीं दिखा सके। संदेह होने पर उनसे पूछताछ की गई तो चोरी के गिरोह के सदस्य होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आदेश निवासी दबहेडी थानाभवन, शामली, कुलदीप निवासी सोंझनी उमरपुर, थानाभवन, शामली तथा मिथुन निवासी मौहल्ला महादेव थाना नकुड़ बताया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल एवं तमंचा बरामद किया। 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिन में रेकी कर सदस्यों को बुला लेते थे, इसके बाद फिर रात में घर में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक इनवर्टर, चोरी का मोबाइल, पाजेब, बिछुए,  आधार कार्ड समेत अनेक सामान बरामद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें