फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की चिट्ठी देने आए मेहमानों ने किया बलात्कार

Wed, 23 Nov 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में शादी की चिट्ठी लेकर आए दो लोगों द्वारा महिला के साथ बलात्कार किए जाने के मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि विगत 10 अक्तूबर को अंबहेटा मोहन निवासी सालिम और कुटेसरा चरथावल निवासी भूरा शादी की चिट्ठी लेकर आए थे।

देर होने के कारण में वे रात में उसी के यहां रुक गए। आरोप है कि रात में करीब एक बजे दोनों लोग उसके कमरे में घुस आए तथा कमरा बंद करते हुए उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


उसने शोर मचाना चाहा तो दोनों ने उसकी पिटाई की तथा जान से मारने की धमकी देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला का आरोप है कि जब वह 11 अक्तूबर को पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को अदालत के आदेश पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें