फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुमझेडा में गोकशी की सूचना पर छापेमारी

Mon, 09 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिलकाना
विज्ञापन
विज्ञापन
दुमझेडा में छापेमारी कर पुलिस ने कटान के लिए लाई गई आठ गाय तथा सौ गायों की खाल बरामद की है। इस दौरान कोई आरोपी पकड़ में तो नहीं आया, लेकिन पुलिस के छापे की सूचना मिलने से एक आरोपी की हार्टअटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन


 रविवार सुबह करीब 10 बजे चिलकाना पुलिस ने सूचना पर कस्बा इंचार्ज रामकुमार तथा पठेड चौकी इंचार्ज अरुण पंवार पुलिस टीम के साथ दुमझेडा में छापामारी के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने इमरान तथा उसके भाई रिजवान के घर में छापा मारकर पांच गाय बरामद की।

 इसके बाद गांव के ही हसीब के घर से तीन गाय तथा गौकशी का सामान बरामद हुआ। इसी दौरान पुलिस ने इमरान के घेर के एक कमरे में रखी गाय की करीब सौ खाल बरामद कर ली। पुलिस गाय तथा खालों को थाने ले आई। सभी आरोपी फरार हो गए, पुलिस को वहां कोई नहीं मिला।  सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


उधर, पुलिस के गांव से जाने के बाद करीब 12:30 अख्तर के 35 वर्षीय पुत्र रिजवान को हार्टअटैक हो गया। परिजनों के अनुसार रिजवान को पुलिस की छापामारी की दहशत के कारण हार्टअटैक आया है और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

युवक की मौत के बाद एकबारगी अफवाह फैल गई कि पुलिस की बदसलूकी से उसकी मौत हुई है, जबकि मृतक रिजवान के परिजनों का कहना था कि मौत पुलिस के जाने के बाद हुई है।

पुलिस ने उनके घर में दबिश नहीं दी है। सूचना मिलने पर सीओ सदर सुनिति तथा थाना प्रभारी प्रवेज आलम पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे तथा युवक की मौत के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें