फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर ताबड़तोड़ फायरिंग

Mon, 09 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर के राजगढ़ में घर में घुसे सशस्त्र हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यही नहीं, घर में अकेली मां-बेटी के अपहरण का प्रयास किया। इस मामले की रिपोर्ट एसएसपी के आदेश पर थाना प्रेमनगर में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


वीरेंद्र यादव पुत्र दुर्गा प्रसाद यादव निवासी राजगढ़ न्यू नगर प्रेमनगर ने बताया कि छह नवंबर को सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसकी बेटी दीक्षा यादव शारदा देवी डिग्री कालेज में पढ़ने जा रही थी। रास्ते में धीरेंद्र परिहार ने दोस्तों के साथ पुत्री का पीछा किया और अपहरण की कोशिश की। उसी समय उसका पुत्र सौरभ यादव वहां पहुंच गया तो आरोपी भाग गए।

इसके बाद षड्यंत्र के तहत उसी दिन शाम करीब पौने आठ बजे आरोपी अपने साथ यशपाल यादव मैरी, सीटू, सतेंद्र, अर्जुन व 10 अन्य हथियारों से लैस लोगों को लेकर उसके घर में घुस आया। उस समय बेटी घर पर नहीं था। उसका आरोप है कि आरोपियों ने पांच-छह राउंड फायरिंग की, जिससे वह दहशत में आ गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने इसकी शिकायत एक नंबर भरोसे का और पुलिस चौकी बिजौली पर की। आरोप है कि चौकी इंचार्ज आरोपियों से मिलकर राजीनामा का दबाव बना रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने पुलिस को तत्काल प्रभाव से रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें