फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ रुपये की मांगी थी रंगदारी

Fri, 07 Apr 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
रंगदारी
विज्ञापन
सहारनपुर में डाक्टर अनुज गोयल से अमित भूरा ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस पूछताछ में शूटर मंजीत ने बताया कि अमित भूरा ने 30 मार्च को डाक्टर को रंगदारी के लिए फोन किया था।
विज्ञापन


लेकिन डाक्टर ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। डाक्टर को हत्या किए जाने की धमकी भी दी गई थी। फिर भी डाक्टर गंभीरता को नहीं समझ पाया। इसलिए डाक्टर को डराने के लिए अमित भूरा ने नीरज बवाना से अपने आदमियों को भेजकर हमला कराने के लिए कहा।

नीरज बवाना उसका दोस्त है। नीरज बवाना ने उसे अंकुश के साथ हमला करने के लिए भेजा था। उधर, बताया गया कि डाक्टर अनुज गोयल से लगभग डेढ़ माह पूर्व भी रंगदारी मांगी गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 2016 के शुरू में भी डाक्टर से रंगदारी मांगी गई। कुछ वर्ष पहले डाक्टर के अपहरण और फिरौती का मामला भी सामने आया है। डाक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की लापरवाही पूरी तरह से उजागर हुई है।

डाक्टर ने रंगदारी मांगने की सूचना पुलिस को दे दी थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने मोबाइल फोन की डिटेल तक नहीं निकलवाई। यहां तक की डाक्टर की सुरक्षा भी रामभरोसे रही।

जिस कारण हमलावरों का हौसला बढ़ गया और घटना को अंजाम दे दिया। एसएसपी लव कुमार का कहना है कि पुलिस को सूचना मिल गई थी। पुलिस ने डाक्टर से संपर्क करने का प्रयास किया था।

उस समय डाक्टर शहर से बाहर थे। इसलिए जांच नहीं हो सकी। उसके बाद चिकित्सक ने भी कोई गंभीरता नहीं दिखाई और पुलिस अन्य मामलों में उलझी रही।

अमित उर्फ भूरा पर हत्या, लूट, रंगदारी, फिरौती, फरारी समेत विभिन्न मामलों में शामली, बड़ौत बागपत, अमीनगर सराय बागपत, फुगाना मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, देहरादून, पंजाब के विभिन्न थानों में 40 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फिलहाल वह पंजाब की पटियाला जेल में बंद है। जबकि सुशील गुर्जर पर हत्या, रंगदारी, लूट समेत विभिन्न मामलों में देवबंद, देहरादून, हरिद्वार के विभिन्न थाने में 9  आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें