फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के पीटने से मौत

Thu, 17 Sep 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मंडी क्षेत्र के खाताखेड़ी की सलमान कॉलोनी में मामूली विवाद में पति की पिटाई से पत्नी की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


खाताखेड़ी की सलमान कॉलोनी की निवासी एक व्यक्ति पांच बच्चों का पिता है। वह मजदूरी करता है। बच्चों की परवरिश और घर का खर्च चलाने को लेकर दोनों में अक्सर विवाद चलता रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था।

 मामला इतना बढ़ा कि पति ने बीवी को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उसकी हालत गंभीर होने लगी तो उसे पहले स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया। यहां से फिर उसे जौली ग्रांट देहरादून ले जाया गया। देर शाम महिला की मौत हो गई और मृतक महिला को यहां वापस लाया गया।
विज्ञापन


 इसी बीच, महिला के मायके के लोगों ने आरोप लगाया है कि पति ने विवाहिता की हत्या की है। इस मामले में वे कार्रवाई की तैयारी में भी जुटे थे। दूसरी ओर, पति पक्ष की ओर से लोग मायके वालों को समझाने के प्रयास कर रहे थे।

उधर, थाना मंडी पुलिस से इस मामले में जानकारी चाही तो प्रभारी एसके दुबे ने बताया कि अभी इस प्रकरण में कोई सूचना या तहरीर त्ननहीं मिली है। यदि मामला सामने आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें