फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब्बीरपुर गांव में तनाव बरकरार, दहशत में लोग

Sun, 07 May 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जातीय संघर्ष के बाद शब्बीरपुर गांव में सूनी पड़ी गांव की ग‌ली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उपद्रव के बाद ग्राम शब्बीरपुर में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में घर जले हुए हैं और दर्जनों घरों में चूल्हा तक नहीं जल सका। शनिवार को गांव में सिर्फ महिलाएं ही नजर आईं। पुरुषों में कुछ घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं, कुछ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और शेष कार्रवाई के डर से फरार हो चुके हैं।
विज्ञापन


बच्चे तक गांव में नजर नहीं आ रहे हैं। डीएम और एसएसपी ने सुबह गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गांव में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी एवं पीएसी तैनात की गई है। इस मामले में थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

शब्बीरपुर गांव में उपद्रव के दौरान लगाई गई आग को तो दमकल ने बुझा दिया था, लेकिन कई जगह अभी भी सुलगती नजर आई। जगह-जगह भूसे के ढेरों और घरों से धुआं निकल रहा था। गांव में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। सड़कें, गलियां सुनसान पड़ी हुईं हैं। गांव में पुरुष और बच्चे नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


रुषों में कुछ तो संघर्ष के दौरान घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं, कुछ को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि शेष पुलिस कार्रवाई के डर से गांव से भाग गए हैं। गांव में सिर्फ महिलाएं ही नजर आ रहीं हैं।
 
सुबह जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह और एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ग्राम शब्बीरपुर और महेशपुर पहुंचे तथा गांवों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गांव में तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने गांव में आगजनी के चलते जले घरों का भी निरीक्षण किया और उनकी सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने गांव के लोगों से भी बातचीत की।

एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे का कहना है कि फिलहाल गांव में पूरी तरह से शांति बनी हुई है। अधिकारी मौके पर तैनात हैं। अब तक बवाल के 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 7 एफआईआर दर्ज कराई जा चुकीं हैं। अन्य आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

ग्राम शब्बीरपुर में बवाल की  गाज बड़गांव थाना प्रभारी एमपी सिंह पर गिरी है। एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने एमपी सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। माना जा रहा है कि पुलिस ने मामले को काफी हल्के में लिया था, जबकि यहां दोनों समुदायों में पहले से ही तनाव चल रहा था। पुलिस सतर्क रहती तो ऐसा नहीं होता।

छावनी बन गया गांव
ग्राम शब्बीरपुर में हुई घटना के बाद गांव को पूरी तरह से छावनी बना दिया गया है। गांव में प्रशासनिक अधिकारी एडीएम ई, लेखपाल एवं अन्य अधिकारियों के अलावा एसपी देहात रफीक अहमद एवं कई थानाध्यक्ष तैनात किए गए हैं। दो कंपनी पीएसी भी गांव में लगाई गई है। इसके अलावा ग्राम महेशपुर, बड़गांव समेत आसपास के आधा दर्जन गांवों में भी पुलिस तैनात कर दी गई है।

महिलाओं ने रविदास मंदिर पहुंचकर किया हंगामा
दोपहर लगभग एक बजे अपर जिलाधिकारी एसके दूबे अन्य अधिकारियों के साथ रविदास मंदिर में बैठे हुए थे, इसी दौरान गांव की दलित समाज की महिलाएं एकत्रित होकर रविदास मंदिर पर पहुंच गईं और मंदिर में की गई तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए राजपूत समाज के लोगों पर पुलिस को जमकर गालियां दीं। महिलाओं ने अधिकारियों को भी जमकर खरी खोटी सुनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें